Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

गेहूं के लिए अंतिम सिंचाई होती है महत्वपूर्ण, जानिए अंतिम सिंचाई करने के तरीके

By:Arun Kumar हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर। गेहूं की आखिरी सिंचाई बहुत महत्वपूर्ण है। गेहूं की फसल में अंतिम पानी से पैदावार पर असर पड़ता है। जिससे आखिरी पानी देने का तरीका गेहूं की पैदावार को बढ़ा और घटा सकता है। किसानो को आखिरी पानी देते समय कई जानकारी होना आवश्यक है। इस विषय में कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि गेहूं में पानी देने का तरीका आपकी पैदावार को बढ़ा या घटा सकता है। जितना जरूरी फसल में खाद और न्यूट्रिएंट्स होते हैं। उतना ही जरूरी सही समय पर पानी को चलाना भी होता है। बाली बनने के समय पौधे को पर्याप्त मात्रा में नमी की आवश्यकता होती है। लेकिन फिर भी किसान अक्सर इस समस्या में घिरे रहते हैं, कि वह आखिरी पानी कब लगाएं या आखिरी पानी कब बंद करें। इसके लिए कृषि वैज्ञानिक ने एक अच्छा तरीका बताया, जिसको ध्यान में रखकर किसान आखिरी पानी दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि गेहूं में आखिरी सिंचाई करते समय हमें कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। नहीं तो आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। अंतिम पानी पर आपके भूसे की क्वालिटी भी निर्भर करती है। इसके लिए नीचे दी गयी कुछ बाताें को ध्यान में रखना काफी जरूरी है।

गेहूं में हमें आखिरी सिंचाई हल्की करनी चाहिए। दूसरा पानी लगाने से पहले किसान साथी जांच लें कि आगे का दो-तीन दिन के मौसम में हवा ना हो। अगर तेज हवाएं चलती हैं तो इस समय गेहूं को गिरने की संभावनाएं बनी रहती हैं।अगर आपके खेत में पर्याप्त नमी है, तो आपको बार-बार पानी चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। गेहूं में आखिरी सिंचाई हर क्षेत्र और जमीन में अलग-अलग होती है। गेहूं में बालियां निकलने के समय खेत में पर्याप्त नमी का होना बहुत ज्यादा आवश्यक है। अगर आपके खेत में पर्याप्त नमी है, तो आपको पानी चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इसका अंदाजा आप खुद लगाएं कि आपके खेत में नमी है या नहीं। अगर नमी कम है और जमीन सुखी है तो आप पानी चला सकते है।

Related Articles

Back to top button