Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंराजनीतिहापुड़

गढ़ विधान सभा के गांव वैट में पीडीए चौपाल का हुआ आयोजन

अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सरकार पर जमकर साधा निशाना

By:Robin Sharma

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा 60 के गांव वैट में बुधवार को पूर्व प्रधान शेर अली के निवास पर पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी शामिल हुए पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी बात एकता से बनेगी यूनिटी से बनेगी अल्लाह ने अब से पहले भी मौका दिया था और अल्लाह ने हमे एक मौका ओर दिया है 2027 का विधान सभा चुनाव आपको बेइज्जत करने के लिए आपको बांटने के लिए हिंदू मुस्लिम के नाम पर बांटने के लिए एक दूसरे से लड़ाया जा रहा है ये बीजेपी की सरकार न मुस्लिम को छोड़ रही है न हिंदू को छोड़ रही है 2012 में जब मैं विपक्षी नेता बना तो मुझे बाहर गाड़ी से छोड़कर आए तभी से मैं अखिलेश जी का फैन हो गया था अगर आप अपने बच्चों का भविष्य चाहते हैं तो pda को मजबूत करना होगा हमे बंटना नहीं है उन्होंने कहा कि जब तक जान है जब तक एक एक बच्चे को समाजवादी पार्टी में जोड़कर जाऊंगा पीडीए की इस चौपाल में जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता एड सुधीर चौहान पूर्व विधायक हाजी शब्बन प्रधान कार्यक्रम के संयोजक शेर अली रिजवान चौधरी अख्तर मलिक कामिल खां शाकिर हुसैन साजिद वैट हेमंत गुप्ता आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button