गंगा में कूदने वाली महिला को सकुशल घर भेजा
अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

□- तीन बच्चों के साथ गंगा में कूदी थी महिला □- पुलिस ने महिला और बच्चों को आर्थिक सहयोग किया
By:Robin Sharmaब्रजघाट, गढ़मुक्तेश्वर। गृह क्लेश के चलते तीन बच्चों के साथ गंगा में कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला को पुलिस ने सकुशल होने के बाद आर्थिक सहयोग करते हुए उसके बताए गए स्थान के लिए रवाना कर दिया है। महिला वहां से बच्चों को लेकर रवाना हो गई है।
बता दें कि किसी महिला के लिए उसका घर या तो मायके होता है या फिर ससुराल लेकिन तीन दिन पहले तीन बच्चों के साथ गृह क्लेश के चलते आत्महत्या का प्रयास करने वाली जनपद बरेली निवासी विधावती एंव उसके बेटे हेमशंकर, यशवीर सिंह, एवं बेटी राजकुमारी के साथ ना तो मायके था और न ससुराल क्योंकि उसको लेने के लिए नहीं आया। दरसल महिला अपने पति को छोड़ कर चली गई और नोएडा में रहने लगी। आर्थिक स्थिति खराब होने के बाद उसने इस कदम को उठाया। दो दिन मेरठ के अस्पताल में उपचार के बाद महिला को ब्रजघाट चौकी प्रभारी इंद्रकात यादव चौकी पर लेकर पहुंचे। वहां उनकी आर्थिक व्यवस्था को खराब देखते हुए उनको कपड़े, फल, धनराशि का सहयोग करते हुए उनको उनके नोएडा स्थित आवास के लिए रवाना किया।






