Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
पति के दूसरे निकाह की सूचना देने पहुंची पत्नी, रिपोर्ट दर्ज
अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

By:Robin Sharma
हापुड़। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति पर दूसरे निकाह करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पिछले दिनों ही पति पर उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को कोतवाली पहुंची महिला ने बताया कि उसका निकाह गढ़ के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। निकाह के बाद उसके पति ने उसको घर से निकाल दिया। पीड़ित ने पिछले दिनों ही पति पर उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति दूसरा निकाह पड़ोसी गांव निवासी युवती से कर रहा है। पुलिस ने सूचना पर युवक के गांव पहुंच कर उसको पकड़ लिया हालांकि दूसरा निकाह करने का कोई साक्ष्य पुलिस को मिल सका है।







