जेठ पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप
अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

■- विरोध करने पर परिवार के लोगों ने पीटा
By:Robin Sharmaहापुड़। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी का विरोध करने पर ससुराल पक्ष ने उसको मारपीट कर घायल करते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका पति कुछ दिन पूर्व बाहर गया था। इसका फायदा उठाकर उसका जेठ कमरें में आ गया। वहां आने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने इसको लेकर विरोध जताते हुए ससुराल पक्ष के लोगों से शिकायत की तो आरोपियों ने उसके हाथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।







