गली में खेल रहे 8 वर्षीय मासूम बच्चे पर आवारा कुत्ते ने किया जानलेवा हमला, घायल
अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

□- नगर के मीरा रेती मोहल्ले का मामला □- घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया
By:Robin Sharmaहापुड़। गढ़ नगर के मोहल्ला मीरा रेती निवासी दिलपाल के आठ वर्षीय बेटा अजय पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां से उसे हापुड़ के लिए रेफर कर दिया गया। बता दें कि बढ़ती गर्मी के साथ कुत्तों के आतंक बढ़ गए है।
रविवार की शाम को अजय प्रतिदिन की तरह अपने घर के बाहर खेल रहा था। घर के बाहर खेलते समय उस पर अचानक आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्ते के हमले से उसके काफी जगह चोट आई और उसका पैर का मांस बुरी तरह नोच लिया गया। कुत्तों के हमले से बच्चे की चीख पुकार मच गई। और आसपास खेल रहे और बच्चों में भगदड़ मच गई। बच्चो की चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास में रहने वाले लोग भारी मस्कत के बाद कुत्तों को भगाया और परिजनों ने घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गर्मी के साथ खुंखार हो गए कुत्ते
बता दें कि बढ़ती गर्मी के साथ कुत्ते खुंखार हो गए है। प्रतिदिन गढ़ नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुत्तों के हमले में घायल होने वाले रोगियों की संख्या बढ़ गई है।







