Blogग्रेटर नोएडा

संगठनात्मक बैठक में नई नियुक्तियां, हनी पंडित बने क्षेत्रीय मंत्री

संगठनात्मक बैठक में नई नियुक्तियां, हनी पंडित बने क्षेत्रीय मंत्री

नोएडा सेक्टर 108 :राष्ट्रीय परशुराम परिषद एवं राष्ट्रीय परशुराम स्वाभिमान सेना की संयुक्त संगठनात्मक बैठक का आयोजन क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद शर्मा के नेतृत्व में उनके आवास पर संपन्न हुआ। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना एवं नई जिम्मेदारियों का वितरण करना रहा।

बैठक के दौरान संगठन में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। इसमें हनी पंडित को पश्चिम उत्तर क्षेत्रीय मंत्री, पंकज त्यागी को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तथा मोहित पंडित को सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया।

सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भारला द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय परशुराम स्वाभिमान सेना गंगाधर पंडित(सोनू शर्मा)ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे संगठन के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय परशुराम परिषद प्रदेश अध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा के विशेष योगदान की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन को सशक्त बनाने एवं समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button