थाना दिवस में अधिकारियों ने सुनी समस्या
अपना शहर

□- 16 शिकायतों में पांच का निस्तारण
By:Robin Sharmaगढ़मुक्तेश्वर, हापुड़। सीओ राहुल यादव, नायब तहसीलदार वेदप्रकाश सोनी, थाना प्रभारी इंद्रकात यादव ने शनिवार को थाना दिवस के दौरान बहादुरगढ़ थाने क्षेत्र के फरियादियों की शिकायत सुनी। सीओ ने पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के सदस्यों को थाना दिवस में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए निर्देशित किया। थाने में आने पर फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। इस दौरान यहां चार शिकायतें आई। जिसमें से दो शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके अलावा गढ़ कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने समस्या सुनी जहां छह शिकायत आई दो का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि सिंभावली थाने में छह शिकायत आई जिसमें प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने मौके पर एक का निस्तारण कर दिया।







