Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
घर से जेवर और नकदी लेकर युवती हुई लापता
• दो युवकों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

By:प्रवेश भाटी/भोला
हापुड़। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसके घर से 55 हजार की नकदी और जेवर भी गायब है। युवती के भाई ने दो युवकों पर अपहरण कर आरोप लगा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी युवती ने बताया कि परिवार के लोग दो दिन पूर्व जंगल गए थे। दोपहर के समय जब वह घर वापस आए तो देखा कि उसकी 19 वर्ष की बहन घर नहीं थी। बहन को घर नहीं पाकर वह परेशान हो गए। उन्होंने देखा कि घर की सेफ में रखी 55 हजार की नकदी भी गायब थी। पीड़ित ने जानकारी की मालूम हुआ कि दो युवक उसकी बहन को अपहरण कर ले गए है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।







