Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

नौ वर्षीय मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म करने का प्रयास

• पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर दी • पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू की

By:Robin Sharma

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के चाचा ने नौ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, बच्ची द्वारा मां को जानकारी दी गई। पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी महिला ने बताया कि वह आशा के पद पर कार्य करती है। पीड़िता ने बताया कि एक साल पूर्व उसके ही रिश्ते के देवर ने उसकी आठ साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ की। उस समय लोगों ने फैसला करा दिया, लेकिन तभी से आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखने लगा। उसने बताया कि अपने काम के लिए वह गढ़ नगर के लिए गई थी, इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसके घर में घुस गया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता को उसकी बेटी ने डरते हुए मामले की जानकारी दी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button