Blogउत्तर प्रदेशगाजियाबादमेरठराजनीतिहापुड़
Trending
तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजा ‘विकास तोमर जिंदाबाद’ का नारा—पिलखुवा से धौलाना तक दिखा बढ़ता जनसमर्थन
पिलखुवा। बुधवार को पिलखुवा नगर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने विकास तोमर के बढ़ते जनाधार की झलक दिखाई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने विकास तोमर जिंदाबाद और विकास तोमर जैसा नेता हो जैसे नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र नारों से गूंज उठा। विकास तोमर, सुपुत्र पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, पिछले काफी समय से क्षेत्र में लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं में सहयोग करते आ रहे हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता और हर संभव मदद के कारण क्षेत्रवासियों के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। बुधवार की तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़ को इसी जनसमर्थन से जोड़कर देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि विकास तोमर ने अपने व्यवहार और सेवा कार्यों से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई है। वहीं विकास तोमर का कहना है कि वह हमेशा क्षेत्रवासियों के साथ खड़े रहेंगे। तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमर्थन आने वाले समय में उनकी राजनीतिक भूमिका के लिए महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।








