उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशगाजियाबाद

धौलाना के किसानों के मुआवजे का रास्ता साफ, रमेश चंद्र तोमर के प्रयास रंग लाए

पिलखुवा।धौलाना विधानसभा क्षेत्र के सात गांवों के किसानों के लिए लंबे समय से चले आ रहे रिलायंस की जमीन के मुआवजे के विवाद के समाधान का रास्ता अब साफ हो गया है। किसानों की इस महत्वपूर्ण समस्या को लेकर गाजियाबाद के पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद्र तोमर काफी समय से लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष किसानों की इस समस्या को उठाते हुए स्थायी समाधान की मांग की थी।

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई मुलाकात में पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि रिलायंस द्वारा वर्षों पहले अधिग्रहीत जमीन को सरकार अपने अधीन लेगी और संबंधित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। बताया गया कि मामले से संबंधित फाइल पर मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान ही हस्ताक्षर कर दिए। इससे लंबे समय से मुआवजे की प्रतीक्षा कर रहे किसानों में राहत और खुशी की उम्मीद जगी है।

पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर ने कहा कि किसानों की यह समस्या लंबे समय से उनके संज्ञान में थी और वह लगातार इसके समाधान के लिए प्रयास कर रहे थे। किसानों के हित में निर्णय होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।

वहीं भाजपा नेता और रमेश चंद्र तोमर के पुत्र विकास तोमर भी क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर उनके परिवार की सक्रियता के चलते क्षेत्र में विकास तोमर की राजनीतिक पहचान और जनसंपर्क लगातार मजबूत होने की चर्चा है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों में उन्हें लेकर उम्मीदें भी बढ़ रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि उन्हें जनता का समर्थन और जिम्मेदारी मिलती है तो वह क्षेत्र के विकास, रोजगार, किसानों की समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दे सकते हैं।

किसानों के मुआवजे का रास्ता साफ होने को तोमर परिवार के लंबे प्रयासों की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button