उत्तर प्रदेशगाजियाबादराजनीतिलखनऊहापुड़
Trending

जनता के बीच बढ़ रही विकास तोमर की सक्रियता, जमीनी नेता के रूप में उभरने की चर्चा

पिलखुवा, संवाददाता। धौलाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता विकास तोमर की लगातार बढ़ती सक्रियता को लेकर राजनीतिक हलकों में उनके जमीनी स्तर पर मजबूत नेता के रूप में उभरने की चर्चा तेज है। क्षेत्र में धौलाना कस्बे के साथ पिलखुवा नगर पालिका का पूरा एवं आंशिक क्षेत्र तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण ग्राम सभाएं और उनके मजरे शामिल हैं। धौलाना तहसील क्षेत्र ऐतिहासिक साठा-चौरासी क्षेत्र से भी जुड़ा है, जिसमें करीब 91 राजपूत बाहुल्य गांव माने जाते हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में 90 से अधिक प्रमुख राजस्व गांव और ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि विकास तोमर केवल सोशल मीडिया पर सक्रियता दिखाने के बजाय क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं में सहयोग करने पर जोर दे रहे हैं। समर्थकों का दावा है कि वह बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंद लोगों की सहायता करते हैं और लगातार जनता के संपर्क में रहते हैं। राजनीतिक जानकारों के बीच यह संभावना भी जताई जा रही है कि उनकी मेहनत आने वाले समय में उन्हें क्षेत्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका दिला सकती है। कुछ लोगों का मानना है कि उनकी सक्रियता बढ़ने से विपक्षी नेताओं के सामने राजनीतिक चुनौती बढ़ सकती है और विकास तोमर कई मौजूदा क्षेत्रीय नेताओं पर भारी पड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button