कांवड़ यात्रा में सुरक्षा के साथ की सेवा, भटके यात्रियों को भी मिलाया
गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने शिवभक्तों को बांटे फल-शीतल पेय और खीर

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर में कांवड़ मेले के दौरान स्याना चौपला चौकी इंचार्ज मनीष बालियान और कांस्टेबल सुरेंद्र गुर्जर ने अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था के साथ शिवभक्तों की सेवा भी की। स्याना चौराहा चौकी पर इंचार्ज मनीष बालियां और का. सुरेंद्र गुर्जर ने हरिद्वार और बृजघाट से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों को खीर-हलवा, फल और पानी की बोतलें और शीतल पेय वितरित किए।
इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने फ्लाइओवर के नीचे छांव में कांवड़ियों को रोककर जलपान कराया। पुलिसकर्मियों की इस पहल की शिवभक्तों और स्थानीय लोगों ने सराहना की।
उधर झड़ीना चौकी पर इंचार्ज अंकित कुमार, एस.आई जितेंद्र सिंह और कांस्टेबल रवि सोलंकी भी अपनी टीम के साथ शिव भक्तों को भोजन के साथ-साथ पानी कोल्ड ड्रिंक, फल वितरित कर रहे हैं उनका कहना है कि अगर हमारे होते हुए किसी भी शिव भक्त यानी भोले को कोई परेशानी होगी तो वह हमें होगी, हम सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है और अपने कार्यों को शिव भक्तों के आगे पूर्णतया दिल से निभा रहे हैं। उन्होंने कहाँ कि हमें खुशी है कि हमें शिव भक्तों की सेवा करने का मौका मिल रहा है। वहीं पुलिस के इस कार्य को देखते हुए शिव भक्त और आसपास के लोग पुलिस की प्रशंसा करते दिखाई दे रहे हैं।







