Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

अल्ट्रासाउंड के मालिक पर प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म करने का आरोप

अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

■- पीड़ित युवती ने कोतवाली में तहरीर दी ■- पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

By:Robin Sharma

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अल्ट्रासांउड स्वामी पर प्रेमजाल में फंसा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी युवती ने बताया कि वह नगर के एक अल्ट्रासांउड सेंटर पर काम करती थी। सेंटर मालिक ने उसको अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी करने के नाम पर उसका योन शोषण करते हुए शारीरिक संबंध बना लिए लेकिन अब आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button