भाकियु संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कैप कार्यालय का उद्घाटन किया
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर के स्याना रोड सदरपुर गांव मे भाकियु संघर्ष के कैप कार्यालय का उद्घाटन रविवार को किया गया। जिसका फीता राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर और राष्ट्रीय प्रवक्ता डाक्टर इरकान अली ने काटा। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के जिला सचिव संतोष सिंह चौहान के स्याना रोड सदरपुर स्थित कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रवक्ता कैप्टन इरकान चौधरी रहे इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर ने कहा कि किसी भी कीमत पर मैं किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दूंगा, किसानों की समस्या का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता है। बैठक के दौरान 50 लोगो ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव नीरज गुर्जर, राष्ट्रीय अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ राजेश सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी आबिद एस हंस, युवा के अध्यक्ष असीम खत्री, पश्चिम के युवा अध्यक्ष नितेश पंडित, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मोरल, प्रदेश महासचिव ऋतिक प्रधान, जिलाध्यक्ष हापुड़ राजेंद्र प्रधान, युवा जिला अध्यक्ष हापुड़ तनुज त्यागी, जिला उपाध्यक्ष अक्षय त्यागी, तहसील अध्यक्ष नेता कादिर, हरीश त्यागी, रिहान खान, विजयपाल प्रधान आदि लोग मौजूद रहें।