Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

पूर्व सशस्त्र बल संघ की मासिक बैठक का आयोजन हुआ

By:Robin Sharma

हापुड़। जनपद के पूर्व सशस्त्र बल संघ की पूर्वानूरूप कार्यक्रम के तहत मासिक पंचायत का होना रविवार को गढ़मुक्तेश्वर तहसील के नेकनामपुर नानई गांव के पंचायत घर में हुआ। जिसके अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष दिनेश तोमर और संचालन भजन लाल ने किया, बैठक को चौधरी जोगिंदर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि संघे शक्ति कलयुगे, संगठन में ही शक्ति है संगठन से ही समाज और राजनीति में भी कामयाबी है। संगठन से ही परिवार चलता है, जिस तरह एक झाड़ू की अलग-अलग सीक बिखेर देने से कचरे को  साफ  कर बाहर नही कर सकती, घर आंगन को साफ नहीं कर सकती और एक जगह इकट्ठा कर देने से झाड़ू का रूप देने से ही घर आंगन बुहारा जा सकता है ठीक उसी प्रकार पूर्व सशस्त्र बल संघ सभी पूर्व सैनिकों चाहे पुलिस से रिटायर हो या किसी भी सेना से एक बैनर के तले महीने में एक बार कम से कम इकट्ठा होकर समाज के समरसता और जागरूकता के प्रति समय दें। बैठक में भारतीय पूर्व सैनिक संघ उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव चौधरी, मनवीर सिंह और जिला अध्यक्ष चौधरी राजेश सिंह का स्वागत और सम्मान किया। चौधरी मनवीर सिंह ने सभी पूर्व सैनिकों को एक संदेश दिया कि आज सरकार में भागीदारी हमारी भी हिस्सेदारी हो इसके लिए सभी पूर्व सैनिकों को एक जुट होकर के कार्य करना चाहिए। हमारा यह उद्देश्य है कि हम सभी एक साथ मिलकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाएं। हो सकता है किसी का मत कहीं हो कोई किसी प्रत्याशी को चाहता हो लेकिन वोट अवश्य करें। मतदान अवश्य करें और मतदान करने के लिए समाज को जागरूक करें। आपका एक वोट देश की दशा और दिशा बदलने में सहायक है। इस अवसर पर दिनेश तोमर, चौधरी जोगिंदर सिंह, चौधरी मनवीर सिंह, राजेश चौधरी, श्रीपाल सिंह सैनी, नरेंद्र सिंह, भूपाल सिंह, अमर सिंह, देवराज सिंह, राजेंद्र सिंह, वीरेश कुमार, मनफूल सिंह, विजेंद्र सिंह, रिशाल सिंह, सतपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, महेश सिंह, मदनपाल सिंह, चंद्र किरण सिंह, खेमचंद सिंह, धनराज शर्मा, विजयपाल सिंह और नरेश कुमार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button