Blogआस्थाउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

डीएम ने शिवालयों का निरीक्षण किया

• मंदिर में स्वयं भी भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया

By:प्रवेश भाटी/भोला

हापुड़। शिवरात्रि के पर्व पर कांवड़ियों द्वारा किए जा रहे जलाभिषेक पर सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा किया मंदिरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने वहां तैनात पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मंगलवार को जिलाधिकारी कविता मीना के द्वारा क्षेत्र में ब्रजघाट, नगर के नक्का कुआं व कल्यानेश्वर मंदिर ग्राम कल्याणपुर में कांवड़ियों द्वारा महादेव पर किए जा रहे जलाभिषेक पर कांवड़ियों की सुरक्षा के दृष्टिगत निरीक्षण किए गए। जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक शिव मंदिरों में कांवड़ियों को जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए समय से ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई थी। उन्होंने शिव मंदिर में कांवड़ियों को दी जाने वाली दवाइयां की भी जानकारी ली। क्षेत्र के सभी मंदिरों में कांवड़ियों द्वारा शांतिपूर्वक जल अभिषेक किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस और प्रशासन के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button