खुले में शराब का सेवन करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 30 गिरफ्तार

हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना लोगों को महंगा पड़ गया। थाना हापुड़ देहात पुलिस टीम ने रविवार रात सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 30 लोगों को खुले में शराब पीते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई। इन लोगों के खिलाफ सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के अंतर्गत कार्रवाई की गई। साथ ही साफ तौर पर निर्देश दिए गए कि अगली बार खुले में शराब न पिएं। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में देहात थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमे खुले में जाम छलका रहे शराबियो की धड़पकड़ की गई। देहात थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि देहात थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए थाना पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ खुले में शराब पीने के अंतर्गत कार्रवाई की है। साथ ही सभी को खुले में शराब नहीं पीने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।







