Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

कर्ज उतारने और आईफोन खरीदने की चाह में की थी, व्यापारी महिला कमलेश सेठी की हत्या

By:Robin Sharma

हापुड़। गुरुवार की देर शाम को गढ़ नगर की रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी महिला के घर में घुसकर लूटपाट का विरोध करने पर हुई निर्मम हत्या के मास्टरमाइंड आरोपी ऋतिक सहित पुलिस ने दो आरोपियों को महज 40 घंटे में मुठभेड़ के बाद गोली लगने पर घायल अवस्था में  गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि घटना में शामिल दो आरोपी अभी फरार हैं। लोकसभा चुनाव के मतदान की पूर्व संध्या में गुरुवार की देर शाम को अति व्यस्ततम गढ़ चौपला की रिफ्यूजी कॉलोनी में दिल दहलाने वाली संगीन घटना हुई थी, जिसमें करीब 65 वर्षीय कमलेश देवी की लूटपाट का विरोध करने पर चाकूओ से गोदकर निर्मम ढंग से हत्या कर दी गई थी। गढ़ पुलिस ने हत्याकांड के मास्टरमाइंड ऋतिक सहित घटना में शामिल आरोपी हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी घटना के मास्टरमाइंड रितिक ने बताया कि वह पूर्व में मृतक व्यापारी महिला की ही दुकान पर काम करता था, घर आने जाने के दौरान वह सारी चीजों से वाकिफ होने के साथ ही कारोबार से जुड़ी सारी अहम जानकारी भी रखता था। उसके पिता की तीन वर्ष पूर्व में मौत हो चुकी है,घर में पैसे की तंगी थी, दैनिक और अपना खर्च चलाने के लिए धीरे-धीरे लोगो से उधार लेने पर उस पर लाखों का कर्जा हो गया था। और उसे नशे की लत भी थी,सुबह-शाम कर्जदारों के तगादे से वह परेशान हो गया था,कर्ज उतारने के लिए उसने अपने  साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी। सभी आरोपी पिछले एक हफ्ते से मृतक कमलेश के घर और दुकान की रेकी कर रहे थे। गुरुवार की शाम को महिला को घर में अकेला देख उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया , इसी बीच मृतक महिला ने उसको पहचान लिया,पहचान होने के बाद कहीं महिला उनका भेद ना खोल दे इस डर से उसने और उसके तीनों साथियों ने लगातार चाकूओ से वार कर महिला को मौत के घाट उतार दिया। और वहां से फरार हो गए थे। वहीं दूसरे गिरफ्तार आरोपी हर्ष ने बताया ,कि उसे आईफोन बहुत अच्छा लगता था, वह आईफोन खरीदना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे,इसी बीच ऋतिक उसके पास आया जो उसका परिचित था, उसने लूट के प्लान के बारे में उसको बताया आईफोन की चाह में वह भी तैयार  हो गया।

इस संबंध में सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड ऋतिक और दूसरे आरोपी हर्ष को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। घटना में शामिल फरार अन्य दोनो आरोपीयो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संपर्क मार्गों के कैमरे खंगाल रही है,और लगातार दबिश दे रही है, जल्द ही अन्य फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button