हापुड़

चुनावी समय करीब आते ही बढ़ी विकास तोमर की सक्रियता, जनसंपर्क पर जोर

पिलखुवा। धौलाना विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। इसी बीच विकास तोमर की लगातार बढ़ रही सक्रियता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। विकास तोमर प्रतिदिन क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए प्रयास करते नजर आ रहे हैं। उनके लगातार जनसंपर्क से समर्थकों और स्थानीय लोगों में भी उत्साह दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विकास तोमर जिस तरह लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं, उससे आने वाले समय में उनकी राजनीतिक सक्रियता और बढ़ सकती है। विकास तोमर ने कहा मेरा उद्देश्य हमेशा क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराने का प्रयास करना रहा है। जनता का विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। आने वाले समय में भी मैं पूरी निष्ठा के साथ लोगों के बीच रहकर क्षेत्र की सेवा करता रहूंगा।

Related Articles

Back to top button