Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशहापुड़
बलवे करने के मामले में हुई सात पर रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के गांव दौताई का मामला

By:प्रवेश भाटी/भोला
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के गांव दौताई में घर में घुसकर हर हमला करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ बलवे समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी लुकमान ने बताया कि रविवार को वह घर पर बैठे हुए थे, तभी गांव निवासी बाबर उनके घर आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी अपने साथी अबुजर, फिरोज, असजद, मुनफद, अकरम, अशरफ के साथ घर में घुस गए और लाठी डंडे से हमला कर दिया। बीच बचाव करने के लिए आए उसके भतीजे रहमत व दोस्त अजमीर के आने पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिसमें अजमीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।







