Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

दहेज के मामले में फैसला न करने पर तेजाब डालने की धमकी दी

अपना शहर

□- पीड़िता ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप □- पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की

रोबिन शर्मा

हापुड़। सिंभावली क्षेत्र के गांव ओरंगाबाद निवासी महिला ने ससुराल पक्ष पर मुकदमा में फैसला न करने पर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी पल्लवी ने बताया कि उसकी शादी मेरठ निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि अब उस मामले में फैसला न करने आरोपी पक्ष उस पर निंरतर दवाब बना रहे है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके पिता को फोन कर तरह तरह की धमकी दे रहे है, जबकि उसके चेहरे पर भी तेजाब डालने की धमकी दी गई है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button