महिला की गला दबाकर हत्या का प्रयास
अपना शहर

□- सिंभावली के गांव मुरादपुर का मामला □- पीड़िता के भाई ने थाने में तहरीर दी
रोबिन शर्मा
गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़। जनपद मेरठ के किठौर निवासी युवक ने बहन की ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर बहन का गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रिजवान ने बताया कि उसकी बहन रिजवाना ने का निकाह सिंभावली के गांव मुरादपुर में हुआ था। निकाह के बाद से ही उसकी बहन के ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसको लेकर कई बार विवाद हुआ। पीड़ित ने बताया कि दो दिन पूर्व उसकी बहन को आरोपी पक्ष ने बेरहमी से मारपीट की साथ ही उसकी बहन का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। बहन के द्वारा दी गई सूचना के बाद वह मौके पर पहुंच। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।







