Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

उत्तराखंड पुलिस ने चोरी के मामले में गढ़ में दी दबिश

अपना शहर

□- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरों की तलाश □- चोरों ने गढ़ से खरीदी थी साइकिल
रोबिन शर्मा
गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़। उत्तराखंड के रुद्रपुर पुलिस ने एक मकान से लाखों की नकदी ओर जेवर चोरी करने वाले बदमाशों की तलाश के लिए गढ़ नगर में दबिश दी है। पुलिस के अनुसार चोरों ने घटना के दौरान जिस साइकिल का प्रयोग किया था वह साइकिल गढ़ नगर से एक दुकान से खरीदी गई थी। सोमवार को गढ़ कोतवाली पहुंचे रुद्रपुर कोतवाली में तैनात एसआई दीपक बहुगुणा ने बताया कि उनके क्षेत्र के गांव लम्बाखेड़ा निवासी इरफान अली ने 17 मई को एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उसमें उल्लेख किया था कि उनके घर से चोर डेढ़ लाख रुपये की नकदी और आधा किलो चांदी के जेवर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद चोरों को तलाश किया।
चोरी किए सामान के साथ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे चोर

पुलिस के अनुसार चोरी की घटना कि घटना को अंजाम देने वाले चोरों ने रुद्रपुर के एक माल में खरीद्दारी की थी। वहीं घटना के दौरान उन्होंने एक साइकिल का प्रयोग किया था। वहीं पुलिस के अनुसार चोरी की घटना में चोरों ने जिस साइकिल का प्रयोग किया गया था, वह साइकिल गढ़ नगर से 15 मई को खरीदी गई थी, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और उस दुकान का नाम और नंबर नजर आया।
पुलिस के अनुसार 15 मई को गढ़ नगर की साइकिल की दुकान पर चोरी करने वाले चोर और रुद्रपुर के मॉल में खरीद्दारी करने वाले चोर एक ही है। पुलिस ने अब गढ़ आकर उनकी जानकारी करते हुए नगर के सीसीटीवी कैमरों की जांच की है।

Related Articles

Back to top button