किसान की जमीन पर अंबेडकर का बोर्ड लगाकर माहौल खराब करने का प्रयास
अपना शहर

□- दलित समाज के लोगों ने जानकारी होने से किया इंकार
रोबिन शर्मा
हापुड़। सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव धनपुरा में कुछ लोगों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने एक खेत पर बाबा साहेब के फोटो वाला बोर्ड लगा दिया। हालांकि इस संबंध में दलित समाज के लोगों ने मामले की जानकारी होने से इंकार कर दिया। उसके बाद दलित समाज के लोगों को बोर्ड को सौंप दिया गया जबकि माहौल खराब करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। गांव निवासी कुछ लोगों ने बताया कि उनकी खेती की जमीन है। उस विवाद होने के कारण न्यायालय से यथा स्थिति बनाए रखे जाने का स्टे मिला हुआ है। बताया गया है कि कुछ शरारती तत्वों ने उस जमीन पर बाबा साहेब के फोटो वाला बोर्ड लगा दिया, ताकि उसको हटाने पर माहौल खराब हो जाए। बोर्ड को देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने जांच की, लेकिन दलित समाज के लोगों ने बोर्ड लगाने वालों की जानकारी होने से इंकार कर दिया। हालांकि बोर्ड को दलित लोगों को सौंप कर बोर्ड लगाने वालों की तलाश तेज कर दी है।







