Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़
बिटोडो में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
अपना शहर

□- नगर के रेलवे रोड की घटना
By: रोबिन शर्मा
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर नगर के रेलवे रोड पर मकान के पास रखे बिटौरों एवं बुर्जी में आग लग गई। लोगों ने एवं फायर कर्मियों ने मिलकर आग को बुझाया। रेलवे रोड़ पर रहने वाले लोगों ने अपने अपने मकान के समीप खाली जगह में उपलों के बिटौरे और भूसे की बुर्जी है। दोपहर को अचानक उनमें धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटे निकलने लगी। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। जब आग नहीं बुझी तो फायर स्टेशन सूचना दी गई। फायर कर्मी दमकल के साथ मौके पर पहुंच गए। मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। तब लोगों ने राहत ली। लोगों को भय था कि यदि आग पास में झोपड़ियों की ओर पहुंच जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।







