Blogआस्थाउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए भक्त

अपना शहर

□- ब्रजघाट से जल लेकर हुए रवाना

By: रोबिन शर्मा

गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़। ज्येष्ठ के अधिमास माह में गंगा नगरी हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान है। मंगलवार को यहां पर गंगा किनारे भक्त भोले बाबा के रंग में रंग गए हैं। सुबह के समय एक जत्था जलाभिषेक के लिए बाबा वैधनाथ धाम रवाना हुआ। गंगा नगरी से बुधवार की सुबह को शिव भक्त अपने-अपने घरों से नाचते-गाते बाबा वैधनाथ धाम जलाभिषेक करने हेतु रवाना हुए। गेरुआ वस्त्र धारण कर भक्त गाजे-बाजे की धुन पर हर-हर महादेव के जयकारे के साथ बसस्टेशन पहुंचे। जहां वाहन पकड़कर बाबा धाम के लिए रवाना हुए। जत्थे में शामिल आचार्य पंडित विवेक तिवारी ने बताया कि भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से बाबा वैधनाथ एक है। पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) को अत्यंत पुण्यदायक और भगवान विष्णु के प्रिय मास के रूप में माना गया है। इस पवित्र मास में बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक करने से शिव और विष्णु दोनों की कृपा प्राप्त होने का विशेष महत्व बताया गया है। इस अवसर पर पंडित सुन्दर द्विवेदी, पंडित सुरेंद्र शर्मा, पंडित रमा शंकर, पंडित विद्याकांत तिवारी, पंडित मुनींद्र तिवारी, पंडित राजकुमार, पंडित रविशंकर, वीरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, रामावतार, पंडित राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button