Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़
महिला ने पड़ोसी पर लगाया नहाते हुए वीडियो बनाने का आरोप
अपना शहर

□- पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी □- गढ़ के एक गांव का मामला
By: रोबिन शर्मा
हापुड। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोसी युवक पर नहाते हुए वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी महिला ने बताया कि दो दिन पूर्व वह अपने घर के शौचालय में नहाने के लिए गई थी। वहां पर नहाने के दौरान पड़ोसी युवक छत से उसके नहाने की वीडियो बनाने लगा। उसने आरोपी को देखकर रंगहाथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी उसको जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।







