Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदुर्घटनाहापुड़

हादसा: बाइक की चैन में दुपट्टा फसने से पांच माह के बच्चे की मौत

मृतक बच्चे की मां, बुआ और चाचा घायल हुआ, गंभीर हालत में मेरठ रेफर, -पीछे से आ रही कार ने लिया चपेट में, सीसीटीवी में घटनाक्रम कैद हुआ

By:Robin Sharma

गढमुक्तेश्वर/हापुड़। किठौर को जाते समय रास्ते में दुपट्टा चैन में फंसने से अनियंत्रित होकर गिरी बुलट को पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार में चपेट में ले लिया। जिससे 5 महीने के दुधमुंहे बच्चे की मौत होने के साथ ही उसकी मां और बुआ को गंभीर हालत में मेरठ को रेफर कर दिया गया।

गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई निवासी फहीम बृहस्पतिवार की दोपहर बाद अपनी भाभी कौसर जहां और बहन गुलशमा के साथ घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए जनपद मेरठ के कस्बा किठौर को जा रहा था। गढ़ मेरठ मार्ग पर गांव लोदीपुर सोभन के सामने पहुंचते ही गुलशमा का दुपट्टा अचानक चैन में उलझ गया। जिससे अचानक जोर का झटका लगने पर संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित हुई बाइक सड़क पर फिसल गई। इससे पहले कि फहीम, कौसर जहां और गुलशमा संभल पातीं पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिससे कौसर जहां, उसका पांच वर्षीय बेटा अजहान, ननद गुलशमा और देवर फहीम घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचा दिया। जहां उपचार के दौरान कुछ ही देर के भीतर दुधमुंहे बच्चे अजहान की मौत हो गई। जिसकी मां कौसर जहां और बुआ गुलशमा की हालत गंभीर होने पर उन्हें चिकित्सक ने मेरठ अस्पताल को रेफर कर दिया। इस हादसे में मृतक अजहान का चाचा फहीम भी घायल हो गया, परंतु प्राथमिक उपचार के बाद उसकी चिकित्सकों ने छुट्टी कर दी। सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत होने की खबर मिलते ही घर में कोहराम और मोहल्ले में मातम पसर गया।

सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि संबंधित घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसकी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल कराई जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button