BlogHelthउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

शरीर में पानी की पूर्ति रखें- डा.सुरेश कुमार

By:Robin Sharma

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। लू और तपिश भरी गर्मी का मौसम शुरु हो गया है। जिसको लेकर झडीना पीएचसी प्रभारी सुरेश कुमार ने सलाह के तौर पर लोगों को जानकारी साझां की और अधिक से अधिक पानी का सेवन करने के लिए कहा। डॉ सुरेश कुमार ने कहा कि लू और तपिश भरी गर्मी का मौसम चल रहा है। घर से बाहर निकलने पर मुंह को ढक लें, साथ ही सिर पर कैप पहनें। उन्होंने कहा कि इस मौसम में पानी की कमी नहीं रहनी चाहिए। अधिक गर्मी होने के कारण शरीर में खुसकी आ जाती है। इसलिए पानी की पूर्ति रखें, फलों में तरबूज, खरबूजा, ककड़ी समेत अन्य हरी सब्जी का सेवन करें। उन्होंने कहा कि यदि तबीयत खराब होती है, तो तुरंत चिकित्सक से मिले, स्वयं स्टोर से दवाईं लाकर न खाएं। इसके अलावा सुबह को व्यायाम अवश्य करें, जिससे शरीर चुस्त रह सके।

Related Articles

Back to top button