Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

सड़क की मरम्मत में घटिया सामग्री लगाए जाने पर भडके व्यापारियों ने निर्माण कार्य को बंद कराया

By:Robin Sharma हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर। डीएम के आदेश पर हो रही सड़क की मरम्मत में घटिया सामग्री लगाए जाने पर भडके व्यापारियों ने विरोध में प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य को बंद करा दिया। सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत शुगर मिल गेट के सामने दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे की क्षतिग्रस्त हो रही सर्विस रोड सडक़ की मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिसमें निर्धारित मानक की बजाए घटिया किस्म की निर्माण सामग्री का इस्तेमाल होने पर स्थानीय व्यापारी बुरी तरह भडक़ गए। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री प्रवीण कुमार वर्मा दर्जनों व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने विरोध में प्रदर्शन करते हुए सर्विस रोड पर चल रहे मरम्मत के कार्य को सख्त अंदाज अपनाते हुए बंद करा दिया। प्रवीण कुमार वर्मा ने कहा कि क्षतिग्रस्त हो रही सर्विस रोड के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर पिछले दिनों डीएम को पत्र दिया गया था। जिसके आधार पर मरम्मत का कार्य तो शुरु हो गया है, परंतु उसमें बेहद घटिया किस्म की निर्माण सामग्री का उपयोग होने से एक दिन पहले बनाई गई सडक़ दूसरे दिन टूटने फूटने लगी है। व्यापारियों ने चेतावनी भरे लहजे में कह कि जब तक संबंधित ठेकेदार द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं किया जाएगा, तब तक सर्विस रोड की मरम्मत का कार्य नहीं चलने देंगे। एसडीएम अंकित कुमार वर्मा का कहना है कि इस संबंध में उनके पास कोई भी शिकायत नहीं आई है, परंतु अब संबंधित विभाग को कड़े दिशा निर्देश जारी कर मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री लगवाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button