Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदुर्घटनाहापुड़

हापुड़: कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत, आक्रोशित भीड़ ने गाड़ी में लगाई आग

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्रांतर्गत किठौर रोड पर ग्राम सरावनी में रविवार शाम एक स्कॉर्पियो कार और ई-रिक्शा की भीषण भिड़ंत में ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आक्रोशित भीड़ एवं ग्रामीणों ने हापुड़-किठौर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और कार में आग लगा दी। इस घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई। पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम सरावनी निवासी सलाउद्दीन ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार शाम वह अपने ई-रिक्शा के साथ गांव के पास पहुंचा ही था कि एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी इस हादसे में इस्लामुद्दीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान होने पर गांव में खबर आग की तरह फैल गई। जिसके बाद परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जहां इस्लामुद्दीन का शव देखकर परिजन फूट-फूट कर रोने लगे ग्रामीणों में गुस्सा फूट पडा उन्होंने हापुड़-किठौड मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के पास शराब ठेके पर लगने वाली भीड़ और नशे में वाहन चलाने वालों के कारण आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। उनका दावा था कि स्कार्पियो चालक ने भी शराब पी रखी थी। गुस्साए ग्रामीणों ने कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शराब ठेके को हटाने की मांग की, इसी बीच कुछ लोगों ने स्कॉर्पियो कार में आग लगा दी जिससे कार धू-धू कर जलने लगी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझने की कोशिश की स्थिति बिगड़ने पर सीओ सिटी वरुण मिश्रा, सिंभावली थाना प्रभारी सुमित तोमर और हापुड़ देहात थाना प्रभारी विजय गुप्ता भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल विभाग की टीम ने कार में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और उन्हें घर भेज शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

क्या बोले अधिकारी

सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवा दिया गया है दमकल टीम ने कार में लगी आग पर काबू पा लिया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा मामले की गहन जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button