उत्तर प्रदेशगाजियाबादमेरठहापुड़
जनसेवा से लोगों का विश्वास जीत रहे भाजपा नेता विकास तोमर, पिलखुवा से धौलाना तक क्षेत्रवासियों के बीच बढ़ रही लोकप्रियता
पिलखुवा। भाजपा के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी एवं लोगों के प्रिय नेता विकास तोमर इन दिनों पिलखुवा से लेकर धौलाना क्षेत्र तक चर्चा का विषय बने हुए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विकास तोमर लगातार लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी, जरूरतमंदों की सहायता और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। कई लोग उन्हें क्षेत्र का मसीहा भी मानने लगे हैं। इस अवसर पर विकास तोमर ने कहा, जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मेरा उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि समाजसेवा के माध्यम से हर जरूरतमंद व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। क्षेत्र के विकास, युवाओं के बेहतर भविष्य और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए मैं हमेशा पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करता रहूंगा। जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।







