उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशगाजियाबादबुलंदशहरलखनऊहापुड़
जनसेवा के माध्यम से अलग पहचान बना रहे भाजपा नेता विकास तोमर
पिलखुवा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी विकास तोमर क्षेत्र में जनसंपर्क और सामाजिक कार्यों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। वह लगातार पिलखुवा और धौलाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए विकास तोमर हमेशा तत्पर रहते हैं और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर हरसंभव सहयोग का प्रयास करते हैं। विकास तोमर का कहना है कि जनसेवा ही उनके जीवन का उद्देश्य है। उनका मानना है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना प्रत्येक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ वह क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सहायता और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी उनकी सहभागिता बनी रहती है और वे लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलाने का प्रयास करते हैं। विकास तोमर के पिता रमेश चंद तोमर पूर्व सांसद रहे हैं और उन्होंने भी लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में रहकर क्षेत्र की सेवा की। उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए विकास तोमर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका कहना है कि राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना है। क्षेत्र के कई लोगों का कहना है कि विकास तोमर नियमित रूप से आमजन के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और संबंधित अधिकारियों तक उन्हें पहुंचाने का प्रयास करते हैं। यही कारण है कि युवा वर्ग के साथ-साथ अन्य लोगों के बीच भी उनकी सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।








