उत्तर प्रदेशगाजियाबादलखनऊहापुड़

विकास तोमर के बढ़ते जनसंपर्क से सियासी माहौल गर्म, समर्थकों में जीत का भरोसा

पिलखुवा।धौलाना विधानसभा क्षेत्र में विकास तोमर की बढ़ती सक्रियता और जनसंपर्क को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं। निजामपुर से लेकर पिलखुवा और धौलाना तक बड़ी संख्या में लोग उनसे मुलाकात करने का प्रयास कर रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि विकास तोमर का सहज व्यवहार और लोगों से आत्मीयता से मिलना उन्हें लगातार जनता के करीब ला रहा है।

समर्थकों के बीच विकास तोमर की लोकप्रियता की चर्चा लगातार बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि वह हर वर्ग के लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए प्रयास करते नजर आते हैं। समर्थकों का दावा है कि विकास तोमर अब रुकने वाले नहीं हैं , बल्कि एक लहर की तरह आगे बढ़ेंगे।

विकास तोमर ने कहा, यदि पार्टी मुझे जनता की सेवा का अवसर देती है और टिकट मिलता है, तो मेरा लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि पूरी विधानसभा के विकास को नई दिशा देना होगा। जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और क्षेत्र में जरूरी विकास कार्य मेरी प्राथमिकता रहेंगे। जनता का आशीर्वाद मिला तो पूरी बहुमत से जीतकर धौलाना विधानसभा को विकास के मामले में आगे ले जाने का प्रयास करूंगा।

Related Articles

Back to top button