Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

हाईवे पर डायवर्जन खत्म, सरपट दौड़े वाहन

• पिछले पांच दिन से हाईवे पर था वाहनों को डायवर्जन • शनिवार की शाम को फिर से होगा डायवर्जन

By:Robin Sharma

हापुड़। हाईवे पर रूट डायवर्जन व्यवस्था समाप्त होते ही वाहन सरपट दौड़ने लगे। पांच दिन बाद यातायात सुचारू होने पर भारी वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। दौरान पुलिस ने दोनों सड़कों पर वाहनों को आसानी से गुजरने दिया। हालांकि सावन के तीसरे सोमवार को लेकर शनिवार को एक बार फिर से डायवर्जन कर दिया जाएगा।

कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने छह अगस्त की शाम को हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कर हल्के चार पहिया वाहन व बस आदि के आवागमन को वन-वे व्यवस्था कर दी थी। सावन माह के दूसरे सोमवार और शिवरात्रि पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने वालों की भीड़ छंटने पर शाम नेशनल हाईवे पर रूटडायवर्जन समाप्त कर दिया गया। इसके साथ ही दोनों दिशाओं में हर तरह का ट्रैफिक दौड़ना शुरू हो गया। इससे भारी वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। सीओ राहुल यादव ने बताया हाईवे पर रूट डायवर्जन समाप्त कर दोनों साइडों में वाहनों का आवागमन शुरु करा दिया गया है। अब तीसरे सोमवार को लेकर शनिवार से कावंडियों की संख्या के आधार पर रूट डायवर्जन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button