BlogFoodsHelthउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरप्रशासनहापुड़

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 2 क्विंटल से ज्यादा पनीर कराया नष्ट

सिंभावली में टीम द्वारा की गई कार्रवाई

By:Robin Sharma

HAPUR बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के तहत 200 किलोग्राम पनीर नष्ट कर दिया।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि बुधवार की सुबह 8 बजे टीम जब टोडलपुर सिम्भावली की ओर से आ रही एक पनीर लदी गाड़ी को पकड़ा गया। गाड़ी में पनीर ड्रमों में अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में भंडारित पाया गया, जो प्रथमदृष्टया मिलावटी प्रतीत हो रहा था। यह पनीर टोडलपुर निवासी जमील का था। करीब 200 किलोग्राम पनीर को जेसीबी से गड्डा खुदवाकर नष्ट कर दिया गया। नष्ट किए गए पनीर की अनुमानित कीमत 44 हजार बताई गई है। विभाग ने पनीर के दो नमूने भी संग्रहित किए हैं, जिन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोवेंद्र सिंह पंघाल और सहरिश सादात भी मौजूद रहे। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button