Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

ग्रह क्लेश के चलते महिला ने खाई अत्याधिक गोलियां

गंभीर दशा में महिला को मेरठ रेफर किया गया

By:Robin Sharma

HAPUR सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने गृह क्लेश के चलते 20 पैरासिटामोल की गोलियां खा लीं। इससे उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गांव निवासी महिला पिछले कई दिनों से तनाव में चल रही थी। इसी तनाव को लेकर परिवार में आए दिन क्लेश हो रही थी। बताया गया है कि मंगलवार को महिला ने अत्याधिक गोलिया खा ली। गोलियों के खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसको आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित बैसला ने बताया कि अधिक मात्रा में दवा के सेवन से महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button