गंगा में मछली डाल स्वच्छता का संदेश दे गए साक्षी महाराज
अपना शहर

□- प्रात काल गंगा किनारे पहुंच किया आचमन □- गायों को चारा खिला गोसंरक्षण को बढ़ावा देने की बात कहीं
By:Robin Sharmaगढ़मुक्तेश्वर, हापुड़। गाय, गंगा और गोरी का संरक्षण भाजपा सरकार में प्राथमिकता पर है। यहीं कारण है कि विपक्ष भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार को हजम नहीं कर पा रहा है। मोदी और योगी सरकार में तीनों का संरक्षण को बढ़ावा मिला है। यहां बातें शनिवार को गंगा किनारे पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने गंगा में हजारों मछली छोड़ने के दौरान कहीं।
शनिवार की प्रात काल पहुंचे साक्षी महाराज ने सवर्प प्रथम गंगा किनारे पहुंच कर मां गंगा के जल से आचमन किया। उसके उपरांत गंगा में स्वच्छता को लेकर हजारों की संख्या में मछली छोड़ी जबकि गंगा किनारे गाय को हरा चारा खिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब से 10 साल पहले मां गंगा प्रदूषण से कराह रही थी, गाय को कत्ल खाने में भेजा जाता था। बहन बेटिया सुरक्षित नहीं थी, लेकिन मोदी और योगी सरकार में तीनों का संरक्षण को बढ़ावा दिया है। आज गंगा ओर सरकार की तुलना में काफी साफ और सुदंर नजर आ रही है। गाय सुरक्षित है, जबकि बहन बेटिया अब स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए विकास किया है, जाति भेदभाव से दूर होकर सरकार ने योजनाओं का लाभ देने का काम किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार भाजपा तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाने का काम करेंगी।







