Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

भाकियू पदाधिकारियों ने दिया धरना

अपना शहर

□- किसानों की मांग पूरी करने की मांग की गई

By:Robin Sharma

गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बहादुरगढ़ बिजली घर पर भ्रष्टाचार को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता चेतराम सिंह एवं संचालन ब्लॉक अध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर राजू ठाकुर ने किया।

धरना प्रदर्शन में भ्रष्टाचार को लेकर भड़के किसानों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा है जिसमें एक किसान ने आरोप लगाया कि संविदा कर्मी ने मीटर लगाने के एवज में रिश्वत के तौर पर उनसे 2500 रुपये लिए। जिसकी ऑडियो भी पंचायत में चलाई गई। मौके पर पहुंचे बहादुरगढ़ थाना प्रभारी, विद्युत विभाग जेई बहादुरगढ़ ने ऑडियो सुनकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया, जिसमें कर्मचारी टीकम सिंह को बिजली घर से तत्काल हटा दिया गया। जिला अध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि विद्युत विभाग में भ्रष्टाचारी रिश्वतखोरी चरम पर है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे से अगर इस संविदा कर्मी की कोई शिकायत आती है तो इसके लिए फिर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा और इस संविदा कर्मी को बहादुरगढ़ बिजली घर से कम से कम 20 किलोमीटर दूरी पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि दर्जनों बिजली घरों पर लंबे समय से विद्युत कर्मी जमे हुए हैं जिनकी वजह से आज भ्रष्टाचार पनप रहा है। विभाग इसका संज्ञान ले।धरना प्रदर्शन में सैकड़ो से अधिक संख्या में किसान मजदूर पहुंचे जिसमें मुख्य रूप से सब्बू चौधरी पूर्व मंडल उपाध्यक्ष तहसील अध्यक्ष नवदीप सिंह जिला कोषाध्यक्ष सुनील चौहान जिला उपाध्यक्ष संसार सिंह बादल चौहान प्रदीप चौहान उमेश प्रजापत सूरज विश्वकर्मा आमिर खान फैजल खान निशु विश्वकर्मा परम खड़क बंशी बिट्टू प्रधान अनुज चौहान खालिद कुरैशी यामीन खा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button