बलवा करने के आरोप में 15 पर रिपोर्ट दर्ज
अपना शहर

□-सिंभावली के गांव रतुपुरा का मामला □- पुलिस की ओर से दर्ज कराई गई है रिपोर्ट
By:Robin Sharmaहापुड़, सिंभावली। क्षेत्र के गांव रतुपुरा में दो पक्षों के बीच बलवे साथ हुए खूनी संघर्ष में दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाने में तैनात एसआई सोनू कुमार ने 14 मई को वह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। शाम के समय सूचना मिली कि गांव रतुपुरा में दो पक्षो के बीच पुरानी रजिश, मुकदमेबाजी व विवादित जमीन को जोतने को लेकर झगडा हो रहा है। इसी सूचना पर गांव में पहुंचा जहां पर आकर देखा की मौके पर काफी लोगो की भीड है तो आस पड़ोस के लोगो से जानकारी मिली कि दोनो पक्ष पुरानी रजिंश व जमीनी विवाद को लेकर प्रथम पक्ष भूरे, शकील, आलम, मुस्तकीम, फैज, भूरी, रुमा तथा द्वितीय शाहरुख, मोईन, आमिर, समीर, सोहैल, मुस्लेमीन तथा उनके रिश्तेदार आमिर, अकरम निवासी गांव नाहल थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद एक दूसरे के विरुद्ध लाठी डन्डे लेकर एक दूसरे पक्ष के साथ गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की गई। जब वह मौके पर पहुंचा तो प्रथम पक्ष के शकील के सिर में चोट लगी थी तथा वह चारपाई पर बेहोशी की हालत में पड़ा है। जिसको उनके द्वारा उपचार के लिए भेजा गया। वहीं द्वितीय पक्ष आमिर जबकि एक पांच वर्ष की बच्ची खुशबू को चोट थी। उसको भी अस्पताल के लिए भेजा गया। एसआई ने बताया कि इन दोनो पक्षो के मध्य पूर्व मे भी जमीनी रजिंश व पूर्व मे मुकदमेवाजी को लेकर झगडा हुआ है। दोनो के पक्षो के द्वारा आपस में लड झगड कर शान्ति व्यवस्था भंग करने का भरसक प्रयास किया गया है। उक्त घटना के सम्बंध में दोनो पक्षो से कोई तहरीर प्राप्त नही हो पायी है। पुलिस ने एसआई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।







