दोबारा से नियुक्ति होने पर पिंकी त्यागी का हुआ भव्य स्वागत

□- भाजपा की जिला कमेटी में फिर से मिला है मंत्री का पद □- कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन को मजबूत करने का संकल्प
By:Robin Sharmaहापुड़। भाजपा की जिला कार्यकारण में जिला मंत्री पद पर पुनः नियुक्ति के बाद पिंकी त्यागी का नगर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और कई स्थानों पर उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। गढ़ नगर में मुख्य कार्यक्रम दीपेंद्र कुमार के आवास पर आयोजित हुआ, जहां पिंकी त्यागी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे और फूल-मालाओं से उनका सम्मान किया गया।पिंकी त्यागी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपना उनके लिए गर्व की बात है। वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगी और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगी।रोहित मल्होत्रा ने कहा कि पिंकी त्यागी एक मेहनती और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा,दीपेंद्र कुमार ने कहा कि पिंकी त्यागी को पुनः जिला मंत्री बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आई है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।इस मौके पर दीपेंद्र कुमार, शिवकुमार गौतम, योगेश वर्मा, जसपाल सिंह, अजय वर्मा, नरेश कुमार, सोनू वर्मा, नरेश वाल्मीकि, रॉकी वाल्मीकि, आशीष वाल्मीकि, योगेंद्र जाटव, शैलेंद्र जाटव, विक्की जाटव, राम अवतार राजोरा एवं विनोद आदि मौजूद रहे।







