माहौल खराब करने के प्रयास में चार पर रिपोर्ट दर्ज
अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

□- गढ़ क्षेत्र के अलग अलग गांवों के रहने वाले है आरोपी □- सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने का किया प्रयास □- चार लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में किया चालान □- गुस्साए समाज के लोगों ने किया हंगामा
By:Robin Sharmaगढ़मुक्तेश्वर, हापुड़। सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनका शांति भंग में चालान किया, जिसके बाद उनको जिला कारागार भेजने की सूचना पर समाज के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। स्याना चौपला चौकी प्रभारी मनीष बालियान ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उल्लेख किया है कि 13 अप्रैल को शांति व्यवस्था के लिए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर तीन अलग अलग आडियों को प्रसारित किया गया।प्रसारित की गई आडियो के माध्यम से माहौल खराब किए जाने का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने स्वयं को आडियों को सुनकर मामले की जांच की तो मालूम हुआ कि पहली आडियों को गांव गामड़ी निवासी मनीष और दीप कुमार द्वारा वायरल की गई है। जबकि दूसरी आडियों में गाली गलौज करते हुए अंकित निवासी शाहपुर एंव मोंटू निवासी खिलवाई के द्वारा वायरल की गई है। एसआई ने बताया कि संबंधित आडियों से समाज में माहौल खराब हो सकता है। एसआई की तहरीर पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। उसके बाद पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग में चालान किया गया। उसके बाद उनको एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। वहां एसडीएम कोर्ट से चारों को जिला कारागार भेज दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर समाज के लोग कोतवाली और तहसील पहुंच गए। वहां उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान मौके अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि किसी को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। चार लोगों को शांति भंग में चालान किया गया है।







