पुलिस ने रूट मार्च करते हुए गड़बड़ी का प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी
By:Kabal Singh हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर। लोकसभा चुनाव और आगामी त्योहारों के लेकर पुलिस ने रूट मार्च करते हुए गड़बड़ी का कोई भी प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। लोकसभा चुनाव के साथ ही आगे आने वले होली, रमजान और ईदुल फितर के त्योहार के मद्देनजर शुक्रवार को गढ़ और सिंभावली क्षेत्र में पुलिस द्वारा रूट मार्च किया गया। गढ़ पुलिस ने नगर समेत संवेदनशील दौताई, बदरखा, अठसैनी समेत कई गांवों में रूट मार्च किया। सिंभावली पुलिस ने संवेदनशील बक्सर, वैठ, राजपुर, मुरादपुर, सिखैड़ा समेत कई गांवों में रूट मार्च किया। इस दौरान सीओ आशुतोष शिवम, इंस्पेक्टर विनोद कुमार पांडेय और एसओ धर्मेंद्र सिंह ने लोगों से आपसी भाईचारा एवं सांप्रदायिक सौहार्द की भावना के साथ मिलजुलकर त्योहार मनाने के साथ ही लोकसभा चुनाव के दौरान पूरी तरह शांति बनाए रखने का आह्वान किया। सीओ ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर लोकसभा चुनाव के साथ ही आगामी त्योहारों के दौरान किसी ने गड़बड़ी का कोई भी प्रयास किया गया, तो ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।







