Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशदिल्ली एनसीआरहापुड़

एलायंस क्लब हापुड़ महक द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

एलायंस क्लब हापुड़ महक द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

 

गुलफाम सैफी जिला संवाददाता

हापुड़। एलायंस क्लब हापुड़ महक के तत्वावधान में रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।

संस्था की अध्यक्ष अलका माहेश्वरी ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम और सद्भावना की भावना को मजबूत करता है। यह उमंग का पर्व है। तो वही सचिव डा सुनीता शर्मा ने कहा यह पर्व जीवन में खुशी,उमंग,उल्लास और उत्साह की वृद्धि करता है। कोषाध्यक्ष सारिका गुप्ता ने कहा कि भारत में होली पर्व आदिकाल से मनाया जाता रहा है। यह हमें एकता के सूत्र में बांध देता है। वरिष्ठ पदाधिकारी रुबीना माहेश्वरी ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण त्योहारों में एक है। इस अवसर पर विनीता महेश,संगीता,वृंदा,प्रतिभा गुप्ता,बबीता शर्मा,मंजुला ,रुचि,ज्योति साहनी,सरिता,बीना वर्मा उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button