Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

रूद्रा ग्रुप के आठ मेधावियों ने दीक्षांत समारोह में प्राप्त किए स्वर्ण पदक

11 अन्य मेधावियों ने भी प्राप्त किया द्वितीय एवं तृतीय स्थान

By:Robin Sharma

गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़। तहसील क्षेत्र के गांव नानपुर में स्थित रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्राचार्य डॉ पवन तोमर बताया कि चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में रुद्रा ग्रुप ने अपनी एक अलग पहचान बनाते हुए आठ मेधावियों ने स्वर्ण पदक हासिल कर जनपद सहित अपने माता-पिता एवं गुरूजनों का नाम रोशन किया। साथ ही रूद्रा ग्रुप के अन्य 11 छात्र-छात्राओं ने भी द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य महोदय ने बताया कि रुदा ग्रुप मेरठ के विभिन्न संस्थानों के मेधावियों द्वारा 2015 से लगातार विश्वविद्यालय स्तर पर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा बनाते आ रहे है।

विगत 18 अक्टूबर को भी चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह के दौरान भी 8 मेधावियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया।और  अपने माता पिता, जनपद एवं महाविद्यालय का नाम रोशन किया। रूद्रा ग्रुप विभिन्न संस्थाओं में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं एमएसएमई के माध्यम से विभिन्न प्रकार के कौशल विकास पर कार्यक्रम कराते रहते हैं। पदक प्राप्त करने वाले मेधावियों के अभिभावकों से खुशी साझा की तो वह गदगद हो गए और अपने खुशी के आंसू नही रोक पाए। बच्चों ने जो कहा वह अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ कर दिखाया है।

समारोह के दौरान भी आठ मेधावियों जिसमें रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी नानपुर की छात्रा मुस्कान ने एमकॉम, एमजेएमसी की अमीषा पटेल, एम.लिस में आदित्य, एमएससी,वीकृषि (डेयरी साइंस) में दिशांत भड़ाना, बीएफए में रजत चौहान, बीलिस में मोनिका मावी, एमएससी मानव विकास में मनीषा और एम.एस.सी. माइक्रोबायोलॉजी में प्रिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही ग्रुप के 11 मेधावियों ने द्वितीय और तृतीय स्थान लाकर अपने माता पिता, जनपद एवं महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।

स्वर्ण पदक विजेता मुस्कान ने कहा कि यह उपलब्धि मैंने अपने कड़े परिश्रम के बलबूते पर हासिल की है। मेरा सपना लेखा विभाग में उच्च पद पर जाने का है। इस उपलब्धि के लिए रूद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नानपुर के प्राचार्य डॉ० पवन तोमर ने वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष शैंकी त्यागी को बधाई दी। इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर शुभम भाटी, विकास मोहन, हरेंद्र सिंह, मोनिका शर्मा, कुमार राणा, अपेक्षा त्यागी एवं अन्य सभी अध्यापक-अध्यापिका उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button