Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
सांप के डंसने से अचेत हुए बच्चे का तत्काल इलाज होने पर बची जान

By:Robin Sharma
हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर। घर के बाहर मोहल्ले के बच्चों के साथ खेलकूद करते समय सिंभावली की सुभाष विहार कालोनी में गुरुवार की सुबह विजय गिरि के दस वर्षीय बेटे अनमोल को सांप ने डस लिया। जिसे परिजनों समेत पड़ोसी आनन फानन में अस्पताल ले गए, जहां एंटी स्नैक वीनम इंजेक्श लगाते हुए चिकित्सकों द्वारा जरूरी उपचार किया गया। जिससे हालत में सुधार होने पर कुछ ही देर के भीतर पीड़ित बच्चे को होश आने पर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल गए।







