Blogउत्तर प्रदेशदिल्ली एनसीआरहापुड़
कान्हा गौशाला में टीन शेड के निर्माण कार्य का किया उद्घाटन
By:Arun Kumar हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी के नक्का कुआ रोड स्थित कान्हा गौशाला में पालिका अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने लगभग 15 लाख रुपए की धनराशि से बेसहारा गोवंश की देख भाल के लिए टीन शेड लगवाने के कार्य का शुभारंभ किया। जिससे गोवंश की उचित व्यवस्था व देखभाल हो सके। इस दौरान सभासद रमन शर्मा, सभासद उर्मिला, रामपाल, भूपेश कुमार, ठेकेदार पीयूष भारती, पवनजीत सिंह, कैलाश कश्यप, गोलू ठेकेदार, अंश ठेकेदार आदि लोग मौजूद रहे।







