Blogएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआर

लाॅयर ब्लॉक में मनाया गया अधिवक्ता का 56वां जन्मदिवस

केक कटिंग करते हुए अधिवक्ता

Delhi। सांकेत जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालय के लाॅयर ब्लॉक में मंगलवार को वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल अलीम का 56वां जन्मदिन चार प्रकार के केक काटते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान लाॅयर ब्लॉक में सांकेत कोर्ट बार एसोसिएशन के सेकेट्ररी अधिवक्ता विपिन चौधरी, बार के खजांची अधिवक्ता अमित बसोया, वरिष्ठ अधिवक्ता गजेन्द्र मोहन चांद, सांकेत बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अधिवक्ता करनेल सिंह, पूर्व एडिशनल सेकेट्ररी अधिवक्ता अनिल बसोया, अधिवक्ता जितेन्द्र रेक्सवाल सहित अनेकों अधिवक्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी के द्वारा अधिवक्ता अब्दुल अलीम को शुभकामनाएं दी गई। सभी ने एक-दूसरे को केक खिलाया और लंबी आयु की कामना करते हुए उनके स्वस्थ रहने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button